दिल्ली में 6 मूर्ति तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कमला मार्केट इलाके से शुक्रवार को 92 किलो वजनी आदिनाथ भगवान की प्राचीन मूर्ति की बेचने की कोशिश कर रहे रविन्द्र नाथ चंद(25),जॉज एरिक पार्कर(25),मुकेश सिंह (27),सतबीर शर्मा(28) और राहुल(27)को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी शुक्रवार को कुछ लोग भगवान आदिनाथ की चोरी की गई मूर्ति 9 करोड़ रुपये में बेचने पहुंचेंगे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया सूचना के बाद जाल बिछा कर छह मूर्ति तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 9 करोड़ रुपये मूल्य की मूर्ति बरामद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications