जर्मन जहाज में आग, यात्री सुरक्षित
समाचार एजेंसी डीपीए ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ओस्लो से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एडफ्जॉर्ड बंदरगाह पर चालक दल सहित 607 यात्रियों को जहाज से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
इनमें 364 यात्री हैं, जो अधिकतर जर्मनी के रहने वाले हैं और चालक दल के 241 सदस्य हैं। इसके अलावा इनमें नार्वे के दो पायलट भी हैं।
बचाव दस्ता मुख्यालय के प्रवक्ता पेर जेल्द ने बताया,"इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।"
उन्होंने बताया कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को जहाज से बड़ी तेजी से निकाला गया। ये सभी यात्री सोमवार को अपने घर के लिए रवाना होंगे।
अधिकारियों ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार दिन में करीब 12.30 बजे लगी। जहाज में आग भड़कने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अधिकारयों के मुताबिक जहाज के सभी दरवाजे आग रोधक थे। लिहाजा यात्रियों के सुरक्षित बचने में मददगार रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications