गर्भावस्था प्रोटीन की खोज
वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने सफल गर्भावस्था के लिए जरूरी एक विशेष प्रोटीन को पृथक करने में सफलता हासिल की है और इस प्रोटीन के गुणों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।
स्वस्थ भ्रूण इस 'प्रीइम्प्लानटेशन फैक्टर' (पीएफ) प्रोटीन का निर्माण करते हैं और स्वस्थ गर्भावस्था के लिए इस प्रोटीन का बनना जरूरी है।
शोध से ज्ञात हुआ है कि पीएफ मातृ प्रतिरोधकता को नियंत्रित करता है, नए भ्रूण के जुड़ने को प्रोत्साहित करता है और गर्भाशय की कोशिकाओं को नए रूप और आकार लेने के लिए प्रेरित करता है।
येल विश्वविद्यालय के 'वूमेन एंड चिल्ड्रंस सेंटर फॉर ब्लड डिसऑर्डर्स' के शोधकर्ता माइकल जे. पैडास कहते हैं, "गर्भावस्था की सफलता के लिए 'प्रीइम्प्लानटेशन फैक्टर' आवश्यक है।"
उन्होंने कहा, "वैज्ञानिक गर्भावस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस यौगिक को दशकों से पृथक करने को कोशिश कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि 'प्रीइम्प्लानटेशन फैक्टर' वही यौगिक है।"
पीएफ की खोज 'रॉबर्ट वुड जॉनसन मेडीकल स्कूल' के सह-अध्ययनकर्ता ईटन आर. बार्नीया ने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications