तनावमुक्त रहने के लिए रात में लें अच्छी नींद
बर्लिन, 29 मई (आईएएनएस)। जर्मन मनोचिकित्सक सोसाइटी के एक प्रोफेसर के मुताबिक यदि आप दिन में तानव से मुक्त रहना चाहते हैं तो रात में अच्छी नींद लीजिए।
जर्मनी के मनोचिकित्सक प्रोफेसर थॉमस पोलमाचेर के मुताबिक रात में अच्छी नींद लेने से दिन में काम करने वाले मजदूरों को ज्यादा फायदा मिलेगा और वह दिन के समय कम भार का अनुभव करेंगे।
तनावपूर्ण नौकरी रात को आपकी नींद प्रभावित कर सकती है। थॉमस काम करने के बाद नए कपड़े पहनने की सलाह देते हैं जिससे आप अलग तरह का अनुभव कर सकते हैं।
थॉमस कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति जो खुले वातावरण में अधिक काम करते हैं, उनको रात में अच्छी नींद लेनी चाहिए। इस प्रकार की सोच अच्छी नहीं है कि आप देर रात तक शारीरिक कार्य करते रहते हैं और हृदय की प्रणाली पर अतिरिक्त बोझ देते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications