मंत्री के काफिले पर हमला, 1 जवान घायल
पुलिस के अनुसार मंत्री शाहिद अली खां सीतामढ़ी से छपरा जा रहे थे कि कोरलइया गांव के पास सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों ने मंत्री के काफिले को देख उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मंत्री को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी सुरक्षा में लगा एक जवान घायल हो गया।
ज्ञात हो कि एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजपथ संख्या 77 को जाम कर दिया था।
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि इस घटना में घायल जवान संजय पासवान के सिर में चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए रून्नीसैदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications