काबुल में आत्मघाती हमला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12.30 बजे हमलावर ने खुद का उड़ा दिया।
अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि विस्फोट में हमलावर मारा गया जबकि जानमाल को कोई और नुकसान नहीं हुआ। इस इलाके से अक्सर अफगान और नाटो के सैनिक गुजरते हैं।
अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications