डायनासोर की नई प्रजाति का पता चला
वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको में वैज्ञानिकों ने डायनासोर की एक ऐसी नई प्रजाति का पता लगाया है । इस प्रजाति के डायनासोर पौधे खाते थे और उनके सींग अन्य डायनासोरों की अपेक्षा चार फुट लंबे थे।
उटा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन के दौरान उत्तरी अमेरिका के प्रचीन इतिहास से इस संदर्भ में नए साक्ष्य खोज निकाले हैं।
इस शोध का नेतृत्व करने वाले विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय संग्रहालय के मार्क लोवॅन ने कहा, "मेक्सिको के डायनासोरों के बारे में हम बहुत कम जानते हैं लेकिन इस खोज के बाद मेक्सिको में प्राचीन काल के डायनासोरों की प्रजातियों के बारे में हमारे ज्ञान में वृद्धि होगी।"
72 लाख वर्ष पुराने गैंडे के आकार के इस प्राणी को 'कोआहुइलेकराटॉप्स मागाकुएराना' के नाम से जाना जाता था जो चार से पांच टन पौधे खाता था।
मेक्सिको के राज्य कोआहुइला के नाम पर इस डायनासोर का नाम रखा गया। इसी राज्य में यह डायनासोर पाया जाता था।
वहीं दूसरी तरफ लैटिन और स्पेनिश में 'मागाकुएराना' के नाम का अर्थ 'महान सींग' से होता है जो इस डायनोसोर के आंखों के उपर काफी लंबी होते हैं।
गौरतलब है कि इस अध्ययन के लिए राष्ट्रीय ज्योग्राफिक सोसाइटी द्वारा आंशिक रूप से वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications