एक वैज्ञानिक जो है कंप्यूटर वायरस से संक्रमित
वैज्ञानिक मार्क गैसन ने बीबीसी संवाददाता को बताया है कि उन्होंने वायरस के साथ रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप को अपने हाथ की त्वचा के भीतर प्रवेश कराया। वह उस चिप का उपयोग सेल फोन और बंद दरवाजे को खोलने के लिए करते हैं।
यह चिप जो आईडी चिप का विकसित संस्करण है, पशुओं को तलाशने, किसी को सुरक्षा दरवाजों से गुजरने और मोबाइल फोन को एक्टिवेट करने में उपयोगी है।
गैसन जो यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग में वरिष्ठ शोधकर्ता हैं, ने पिछले वर्ष कंप्यूटर वायरस को एक इलेक्ट्रॉनिक चिप में डालकर अपने बाएं हाथ में पिरोया था, ताकि वह इसके प्रभावों का अध्ययन कर सकें।
इस अध्ययन से इस संभावना का पता लगाया जा सकेगा कि मानव शरीर में लगाए जा रहे पेसमेकर व कोचलियर जैसे मेडिकल डिवाइसों की तरह यह चिप कितना उपयोगी होगा।
उन्होंने कहा कि हालांकि इस तरह की प्रौद्योगिकी से फायदे के साथ जोखिम भी है। हम इस प्रौद्योगिकी की मदद से और भी प्रगति कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर जैसा कि हमने जोखिम उठात हुए मोबाइल फोन के लिए इसका उपयोग किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications