10वीं बोर्ड को समाप्त कर सकेंगे राज्य : सिब्बल

एक समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में सिब्बल ने कहा, " आरटीई के तहत प्राथमिक से कक्षा आठवीं तक सतत मूल्यांकन होता है। एक बार आठवीं तक इस प्रणाली को अपनाने के बाद कक्षा 10वीं की परीक्षा की कोई जरूरत नहीं है।"

इस कानून में वार्षिक परीक्षा के अलावा कक्षा में नियमित मूल्यांकन करना शामिल है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल से कक्षा 10वीं की परीक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली लागू कर दिया और अगले वर्ष से परीक्षा वैकल्पिक कर देगा।

सिब्बल ने कहा, "राज्यों के बोर्ड के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा की जगह ग्रेडिंग प्रणाली को अमल में लाने का यह सही वक्त है।"

गौरतलब है कि राज्य इस कानून के लिए खाका तैयार करने में मदद नहीं कर रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि इसके लिए जल्दी ही एक फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "राज्यों ने हमारे सभी फैसलों में मदद दी है और उम्मीद है आगे भी देते रहेंगे। अगले महीने समिति की बैठक होगी, जिसमें सभी से मंत्रणा कर फैसला किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+