अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "घटना बवाना इलाके में शुक्रवार शुबह 6.30 बजे के करीब हुई।"
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान धनंजय कुमार की पत्नी चंचल देवी के रूप में की गई है। पीड़िता के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि धनंजय को शक था कि उसके किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं।
अधिकारी ने बताया, "धनंजय ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर आठ फीट लंबे लोहे की छड़ से वार किया।"
उन्होंने बताया, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications