100 वर्षो में यह साल सबसे गर्म
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आंकड़ों के प्रारंभिक आकलन में देखा गया है कि मार्च व अप्रैल महीने पिछले 100 सालों में सबसे गर्म रहे। इन महीनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमोत्तर और मध्य भारत से सटे इलाके चिलचिलाती धूप और तीखी गर्मी के शिकंजे में रहे। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए गए।
मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून आने की उम्मीद जताई है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने गत 14 मई को ही मानसून को लेकर अनुमान व्यक्त किए थे। कर्नाटक के तटीय इलाकों और तमिलनाडु में करीब एक जून तक मानसून के आगमन के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ और बूंदाबांदी के चलते पश्चिमोत्तर और मध्य भारत से सटे इलाकों में तापमान में कमी आएगी। पूर्वोत्तर के राज्यों में प्री-मानसून छिटपुट बारिश जारी रहने के संकेत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications