सोनिया जम्मू में, उमर से की गठबंधन पर चर्चा
जम्मू में जनजातीय केंद्र का उद्घाटन करने पहुंची सोनिया ने अब्दुल्ला से लगभग आधे घंटे मुलाकात की। इस दौरान अब्दुल्ला ने सोनिया के समक्ष गत 16 माह के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो का ब्योरा पेश किया।
सूत्रों के मुताबिक अब्दुल्ला ने सोनिया से मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन ठीक चल रहा है। छोटे-मोटे मतभेद हैं, जिन्हें सुलझाने की जरूरत है।
सूत्रों ने बताया कि अब्दुल्ला और सोनिया चाहते हैं कि प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन में शामिल दोनों दल मिलकर काम करते रहें। सोनिया ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज के आपसी मनमुटाव के चलते कांग्रेस कोटे के मंत्री भी खेमों में बंटे हुए हैं, जिससे गठबंधन सरकार की कार्यप्रणली में व्यवधान पड़ रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications