अवैध संबंध के विवाद में 2 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के चौतीजा गांव में जमुना तिवारी के गांव की ही एक महिला से कथित अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पिछले दिनों विवाद भी हुआ था।
विवाद के चलते शुक्रवार की देर रात जमुना ने अपनी लाइसेंसी बंदूक और धारदार हथियार के साथ महिला के घर में घुस कर हमला बोल दिया। जमुना ने महिला के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसने महिला, उसके दूसरे बेटे और सास पर हमला किया। हमले में तीनों घायल हो गए। तभी शोर सुनकर गांव के लोगों ने जमुना को घर के भीतर घेर लिया।
पुलिस के अनुसार गांव वालों को देखकर जमुना घबरा गया और उसने खुद को गोली मार ली। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications