महिन्द्रा का शुद्ध लाभ 36.4 फीसदी बढ़ा
जनवरी-मार्च की तिमाही में कुल राजस्व और अन्य आय 40.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5806.7 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी अवधि में यह आय 4139.6 करोड़ रुपये थी।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को शनिवार को दी सूचना में कंपनी ने कहा है, "कंपनी के ऑटोमेटिव और कृषि उत्पाद उपकरण सेक्टर में जबरदस्त बिक्री हुई है जिसकी वजह बेहतरीन नतीजे सामने आए हैं।"
सरकार की ओर से मिले प्रोत्साहन पैकेज, खुदरा उपभोक्ताओं को आसानी से मिलने वाले ऋणों और ग्रामीण सामाजिक क्षेत्र में सरकार के खर्च का दायरा बढ़ने से कंपनी को रिकार्ड बिक्री में मदद मिली।
वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी का शुद्ध लाभ 150 प्रतिशत बढ़कर 2087.8 करोड़ रुपये रहा था जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में यह 836.8 करोड़ रुपये था।
कंपनी का सकल राजस्व 37.5 प्रतिशत बढ़कर 20,595.5 करोड़ रहा जबकि वित्त वर्ष 2008-09 में यह 14,983.4 करोड़ रुपये था।
कंपनी बोर्ड ने प्रति शेयर 9.5 फीसदी डिवीडेंड की घोषणा की है।
वित्त वर्ष 2010-11 के लिए कंपनी को बिक्री में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है लेकिन जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के प्रति सचेत किया गया है।
कंपनी ने पिछले सप्ताह बेंगलुरू की इलेक्ट्रिक कार निर्माता रेवा का अधिग्रहण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications