पंजाब में जर्मन नागरिक गिरफ्तार

रोपड़, 29 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा बांध के पास बिना पासपोर्ट, वीजा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के रह रहे एक जर्मन नागरिक को पंजाब के नांगल कस्बे के पास रोपड़ जिले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी।

जर्मनी में हैम्बर्ग का निवासी थामस क्यूहन साधु की वेशभूषा में भाखड़ा बांध के किनारे स्थित काली माता मंदिर के पास रह रहा था। उसने अपनी दाढ़ी और बाल बढ़ा रखे हैं।

रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एल. के. यादव ने बताया, "जर्मन नागरिक के पास भारत में प्रवेश करने के लिए जरूरी पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज नहीं थे। नियमित तलाशी के दौरान शुक्रवार को उसे इलाके से गिरफ्तार किया गया।"

यादव ने कहा, "हमें उस पर इसलिए संदेह है, क्योंकि वह लगातार बयान बदल रहा है। पहले उसने कहा कि उसका पासपोर्ट गुम हो गया है, बाद में उसने कहा कि उसकी रूसी महिला मित्र उसका पासपोर्ट लेकर नेपाल चली गई है। हम इस मामले में हर पहलुओं से जांच कर रहे हैं।"

थॉमस को विदेशी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत निरुद्ध किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह दूसरी बार भारत यात्रा पर आया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा, "वह वर्ष 2004 में भारत आया था और स्वदेश वापस जाने से पहले उसने हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया था। वर्ष 2007 में वह दोबारा भारत आया और उसके बाद से स्वदेश नहीं लौटा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+