विश्व बाजार के संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी (साप्ताहिक शेयर समीक्षा)
इसके अलावा अंबानी बंधुओं के बीच हुए नए समझौते से भी बाजार में सकारात्मक संदेश गया और निवेशकों ने खरीददारी में रुचि दिखाई जिससे बाजार में तेजी दर्ज की गई।
इस सप्ताह के कारोबार के आखिरी दिन तक बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 417.45 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 16,863.06 पर बंद हुआ।
इसी तरह बीते सप्ताह के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 135.4 अंक यानी 2.74 फीसदी की बढ़त आई। निफ्टी 5,304.1 पर बंद हुआ।
इस सप्ताह बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.01 फीसदी और स्मालकैप सूचकांक में 0.94 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले शेयरों में रिलायंस पावर (12.8 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (6.9 फीसदी), टाटा मोटर्स (5.6 फीसदी), टीसीएस (4.5 फीसदी) और आईटीसी (4.4 फीसदी) शामिल रहे।
सेंसेक्स में शामिल सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाले शेयरों में ग्रासिम 24.7 (फीसदी), एसीसी (4.3 फीसदी), भारती एयरटेल (2.4 फीसदी) और एसबीआई (1.4 फीसदी) शामिल रहे।
बीएसई के अनुसार पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले क्षेत्रों में रियल्टी (4.1 फीसदी), तेल और गैस (3.2 फीसदी), सूचना-प्रौद्योगिकी (3.2 फीसदी) और स्वास्थ्य (2.3 फीसदी) रहे।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 805.59 करोड़ डॉलर की बिकवाली की।
इस दौरान एशियाई देशों के शेयर बाजारों में भी वृद्धि का रुख देखा गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तक चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 2.8 फीसदी और हांगकांग के हेंग सेंग में 1.13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। जापान के निक्के सूचकांक में 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications