टेक्न ोपार्क में इकाई लगाएगी एचसीएल इंफोसिस्टम्स
तिरूवनंतपुरम, 29 मई (आईएएनएस)। एचसीएल इंफोसिस्टम्स केरल में अपनी पहली इकाई लगाएगी। यह इकाई टेक्न ोपार्क परिसर में स्थापित होगी।
टेक्न ोपार्क के मुख्य कार्यकारी मार्विन एलेक्सजेंडर ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि एचसीएल टेक्न ोपार्क परिसर में दो एकड़ के भूखंड पर अनुसंधान एवं विकास इकाई लगाएगी।
टेक्न ोपार्क का तीसरा चरण सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्यमों को समर्पित रहेगा। यह इकाई 92 एकड़ क्षेत्र में होगा जिसमें से 22 एकड़ उन उद्यमों को दिया जाएगा जिन्हें अपने परिसरों की आवश्यकता है।
एलेक्जेंडर ने बताया, "आईबीएम अधिकारियों ने भी हमारे साथ कुछ दौर की बातचीत की है और हमें उम्मीद है कि वे यहां इकाई लगाएंगे।"
आईटी की प्रमुख कंपनियां इंफोसिस और विप्रो पहले ही राज्य में अपने कार्यालय खोल चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications