पश्चिम बंगाल : राहत कार्यो पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू
राज्य सरकार ने आरोप लगाया है कि रेल मंत्रालय के असहयोग के चलते बचाव व राहत कार्य प्रभावित हुआ।
प्रदेश के नागरिक सुरक्षा मंत्री श्रीकुमार मुखर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "दुर्घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य असहयोग के कारण प्रभावित हुआ। बार-बार के आग्रह के बावजूद हमें रेलवे की तरफ से मृतकों की कोई सूची नहीं मिली है।"
उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह उनकी दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। "अधिकारियों ने हमें मृतकों की सूची सौंपने का वादा किया है।"
उल्लेखनीय है कि हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे सरडीहा और खेमासुली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए थे और फिर रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से जा टकराई थी। इस हादसे में अब तक 98 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications