कश्मीर घाटी में बाढ़ की चेतावनी
स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी ए.आर.जरगर ने बताया, "पिछले घंटों के दौरान श्रीनगर में 57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यद्यपि बारिश ने पिछला रिकॉर्ड वर्ष 1987 में बनाया था उस समय घंटे में 66 मीलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।"
जरगर ने बताया कि पिछले घंटों से लगातार बारिश हो रही है जिसके परिणामस्वरुप घाटी की विभिन्न नदियां पानी से भर गई हैं।
जरगर के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर के उपर पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। यह विक्षोभ हालांकि अब कमजोर पड़ चुका है। अगले 24 घंटों के दौरान घाटी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को हालांकि स्थिति में बदलाव आने के सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं।
झेलम नदी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के साथ ही अधिकारियों ने इलाके में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है।
बाढ़ विभाग के मुख्य अभियंता मीर नजीबुल्लाह ने संवाददाताओं को बताया कि पूरे घाटी में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है और संबंधित अधिकारी स्थिति पर लगातार नियंत्रण रख रहे हैं।
नजीबुल्लाह ने बताया, "किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। बड़ी नदियों के निकट रह रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications