कश्मीर में बंद से जनजीवन प्रभावित
गिलानी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष गांधी के राज्य के दौरे को लेकर बंद को आह्वान किया है।
गांधी ने जम्मू में एक जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन किया और गुर्जर समुदाय द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने इसके पहले श्रीनगर का अपना दौरा रद्द कर दिया था।
दुकानें, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान बंद रहे और सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे तथा सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही।
अधिकारियों ने पुराने शहर के संवेदनशील पांच पुलिस थाना क्षेत्रों- खनयार, रैनावारी, नौहाटा, महाराजगंज और साफा कदल में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"नागरिकों और संपत्ति को कोई नुकसान न हो इसके बाबत ये कदम उठाए गए हैं।"
अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते गांदरबल के जिला मुख्यालय, बंदीपोरा, कुपवाड़ा, बड़गाम, बारामूला, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में भी जनजीवन प्रभावित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications