रघुवंश की वजह से हुई राष्ट्रपति को देरी (लीड-1)
राष्ट्रपति के विशेष विमान को बीजिंग से ल्युयेंग के लिए सुबह नौ बजे उड़ान भरनी थी लेकिन सिंह के आने में हुई देरी के कारण विमान ने 20 मिनट की देरी से उड़ान भरी।
सिंह ने हालांकि इस विलंब के लिए कुप्रबंधन को दोषी ठहराते हुए कहा है कि उन्हें विमान में सवार होने के समय के बारे में सूचित नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा, "वहां भ्रम और कुप्रबंधन की स्थिति थी। इसीलिए मुझे देरी हुई और मैं राष्ट्रपति को हवाई अड्डे तक ले जाने वाले काफिले का हिस्सा नहीं बन सका।"
सिंह ने कहा, "मुझे विमान में सवार होने के समय के बारे में सूचित नहीं किया गया था और मैं लिफ्ट और कमरे की इलेक्ट्रॉनिक चाबी इस्तेमाल नहीं कर सका।"
अधिकारियों ने बताया कि विशेष विमान के समय पर उड़ान न भर पाने की वजह से यहां अन्य उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
सिंह राष्ट्रपति पाटील और अन्य अधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ रेफल्स बीजिंग होटल में ठहरे थे। यहां के वीआईपी तल्लों में आने-जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चाबी का इस्तेमाल करना होता है। सिंह इससे अनभिज्ञ थे और इसी वजह से उन्हें पहुंचने में देरी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि इस देरी के चलते राष्ट्रपति के अन्य कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुए हैं। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "हमें 10.30 बजे ल्यूयेंग पहुंचना था। सिंह के आने में हुई देरी से निर्धारित कार्यक्रमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"
राष्ट्रपति की छह दिवसीय चीन यात्रा 31 मई को संपन्न हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications