ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए विशेष राहत रेलगाड़ी
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में बचे यात्रियों और उनके रिश्तेदारों को वापस लाने के लिए एक विशेष रेलगाड़ी मुबंई से रवाना की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के झारग्राम में ज्ञानेश्वरी सुपर डिलक्स एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। बाद में यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से जा टकराई थी।
प्रवक्ता ने बताया, "राहत ट्रेन रात लगभग नौ बजे कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।"
महाराष्ट्र के पीड़ितों का विवरण अभी तक नहीं मिल सका है। प्रवक्ता ने बताया, "दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है। महाराष्ट्र के पीड़ितों और बचे हुए लोगों के बारे में अनुमान लगाना अभी कठिन है।"
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। बचाव दल अभी भी क्षतिग्रस्त डिब्बों से लोगों के शव निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications