कोलमैन ने बचपन में ही लिख दी कामयाबी की इबारत
कोलमैन ने लास एजेंलिस के उटाह अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। मस्तिष्काघात उनकी मौत की वजह बना। गौरतलब है कि बुधवार रात अपने घर में गिर जाने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। वह महज 42 साल के थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द गार्जियन' के अनुसार उन्हें पहले भी स्वास्थ्य संबंधी तकलीफे हुई थीं। यही वजह है कि दो बार उनके गुर्दे की शल्यक्रिया हो चुकी थी। पिछले साल उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। वह अपनी सेहत को लेकर हमेशा सचेत रहते थे पर इस बार कुदरत की होनी को वह नहीं टाल सके।
अमेरिका के इलिनॉय में आठ फरवरी, 1968 को जन्मे कोलमैन को डब्ल्यू.जी. कोलमैन नाम के एक कारोबारी ने गोद लिया था। उन्हें महज 10 साल की उम्र में ही मशहूर टेलीविजन कार्यक्रम 'डिफरेंट स्ट्रोक्स' में ब्रेक मिला। इसमें उनके पात्र का नाम आर्नाल्ड जैक्सन था। अपने हंसमुख किरदार के जरिए कोलमैन ने लोगों के जहन में अमिट छाप छोड़ी।
कोलमैन ने इसी कार्यक्रम के दम पर वैश्विक स्तर पर बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई। परंतु उनकी यह कामयाबी ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रह सकी। वर्ष 1986 में यह कार्यक्रम बंद हो गया और इसके बाद से ही कोलमैन की जिंदगी में नाकामी ने पैर पसार लिए।
किस्मत की दगाबाजी के सामने यह 'ग्लोबल स्टार' कमजोर पड़ गया। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें मुफलिसी के दौर से से दो-चार होना पड़ा। मजबूरन कोलमैन ने कई नौकरियां कीं। यहां तक कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड की भी नौकरी की।
मुफलिसी के दिनों में कई मौके ऐस भी आए जब उन्होंने आपा खो दिया। वर्ष 1998 में एक महिला प्रशंसक को उन्होंने इसलिए घूंसा मार दिया क्योंकि उसने ऑटोग्राफ की गुजारिश की थी। इस मामले में अदालत ने भी उन्हें दोषी माना। बाद में वह इस मामले से बरी हुए और एक फिर वर्ष 2006 में 'चर्च बॉल' नाम की फिल्म से बड़ी वापसी करने की कोशिश की लेकिन पिछली कामयाबी को वह नहीं दोहरा पाए।
निजी जिंदगी में भी उन्हें रिश्तों से मायूसी हाथ लगी। पहले उनकी अपने माता-पिता से अनबन हुई और बाद में पत्नी ने साथ छोड़ दिया। वर्ष 2007 में उन्होंने शैनन प्राइस नाम की एक टीवी कलाकार से शादी की लेकिन यह रिश्ता लगभग तीन साल चला और एक बार फिर कोलमैन जिंगदी तन्हा हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications