चीन की जनगणना में शामिल होंगे विदेशी नागरिक

बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। चीन में एक नवंबर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में यहां बसे विदेशी नागरिकों की भी गणना की जाएगी। यहां ऐसा पहली बार किया जा रहा है।

चीन के राष्ट्रीय जनसंख्या जनगणना विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इस तरह की जनगणना मुख्य उद्देश्य चीन में रह रहे प्रत्येक मूल निवासी और यहां रह रहे विदेशी नागरिकों का सर्वेक्षण करना है।

चीन के विभिन्न हिस्सों में व्यवसायिक और पर्यटन के उद्देश्य से थोड़े समय के लिए रह रहे विदेशी नागरिकों को इस गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विभाग की तरफ से जारी बयान के आधार पर बताया है कि विदेशियों की संख्या की गणना संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देशों के तहत की जाएगी और सर्वेक्षण की इन जानकारियों को गुप्त रखा जाएगा।

शेनडांग के लैक्सी शहर के सांख्यिकी ब्यूरो के निदेशक झोउ मियानक्सिएन के मुताबिक विदेशी नागरिकों की गणना के लिए दुभाषियों की सेवाएं लेने की योजना बनाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि चीन में वर्ष 1990 से ही हर 10 वर्ष के अंतराल पर जनगणना की जाती है। इससे पहले हुई पांच गणनाओं में केवल चीनी नागरिकों को ही शामिल किया जाता रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+