हेडली से पूछताछ के लिए भारतीय दल अमेरिका जाएगा
एनआईए के उपमहानिरीक्षक सतवंत अटवाल ने आईएएनएस को बताया, "इस दल के 10 से 15 दिनों तक वहां रहने की संभावना है।"
उन्होंने कहा कि इस दल में पुलिस अधीक्षक स्तर के तीन अधिकारी और एक विशेष कानून अधिकारी शामिल रहेंगे। यह दल अगले हफ्ते हेडली से पूछताछ करेगा, जो शिकागो की एक जेल में बंद है।
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से आए उस संदेश के बाद यह दल अमेरिका रवाना हो रहा है, जिसमें कहा गया था कि हेडली से पूछताछ के लिए सभी संबंधित अधिकारी और वकील भारतीय अधिकारियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications