किशोरी को जिंदा जलाया
मालेगांव (महाराष्ट्र), 29 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मालेगांव जिले में शुक्रवार को एक शख्स ने 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की कोशिश करने करने के बाद उसे कथित तौर पर जिंदा जला दिया। बाद में अस्पताल ले जाते समय किशोरी की ने दम तोड़ दिया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के देवघाट गांव में उक्त किशोरी जब घर में बिल्कुल अकेली थी तो आरोपी समाधान खरनर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के बाद उसे जिंदा जला दिया।
मालेगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर चौघुले ने बताया, "शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। खरनर किशोरी को अकेली देखकर अवश्य ही उसके साथ दुष्कर्म के इरादे से घर में दाखिल हुआ हागा।"
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी के मदद के लिए चिल्लाने से खरनर डर गया और उसे जला दिया।
चौघुले ने बताया कि पीड़िता को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
गौरतलब है आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 354 और 451 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी खरनर फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications