पंजाब में लू से 2 की मौत
चण्डीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। पंजाब में भीषण गर्मी और लू की वजह से एक रिक्शा चालक और अधेड़ उम्र के एक पुलिस हैड कांस्टेबल की मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को 18 वर्षीय रिक्शा चालक की मौत जिराकपुर में हुई, जबकि हैड कांस्टेबल की मौत होशियारपुर में हुई।
इस इलाके में शुक्रवार को बादल छाने की वजह से शनिवार को तापमान में कमी आई। इसके चलते पंजाब में लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है।
अमृतसर शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री और 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
चण्डीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया,"हमें अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इससे निश्चित तौर पर तापमान कुछ नीचे आएगा।"
हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल शहरों में न्यूनतम तापमान 25.4, 28.2 और 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications