ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी विस्फोट, पत्रकार की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ग्वाटेमाला के पकाया ज्वालामुखी में विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की खबर है। राष्ट्रपति अल्वारो कोलोम ने आपात स्थिति घोषित कर दी है। इस विस्फोट से ग्वाटेमाला और एसक्विं शला प्रांत प्रभावित हैं। प्रशासन ने पहले हुई दो मौतों के बारे में तत्काल पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्वाटेमाला सिटी में करीब 30 लाख लोग रहते हैं। ज्वालामुखी के फूटते ही पूर शहर राख और रेत से भर गया। इसकी वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और हवाईअड्डे को हवाई पट्टियों पर रेत फैल जाने की वजह से अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा। स्कूलों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई रोक दी गई है।

ज्वालामुखी विस्फोट से जुड़ी खबरे देने के लिए अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे टीवी रिपोर्टर एनिबल अर्चिला की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई।

स्थानीय समाचारपत्र 'ला प्रेन्सा' के अनुसार ज्वालामुखी विस्फोट से सान जोस क्लेडरस, सान फ्रांसिस्को सहित अन्य गांवों के मकानों को नुकसान पह़ुंचा है। लोग दहशत के मारे अपने मकानों से बाहर निकल आए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्वालामुखी की राख 1500 मीटर से ज्यादा के दायरे में वायुमंडल में फैल गई है। साथ ही पास के गांवों से कम से कम 1800 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

गौरतलब है कि ग्वाटेमाला का 2500 मीटर ऊंचा पकाया ज्वालामुखी मध्य अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से है। यह ग्वाटेमाला सिटी से 26 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

उधर शुक्रवार को इक्वाडोर भूभौतिकीय संस्थान की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी क्विटो से 130 किलोमीटर दूर 5,010 मीटर ऊंचा ज्वालामुखी 'तुंगुरहुा' एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+