अरब सागर में 4 पर्यटक डूबे
ये पर्यटक डॉल्फिन देखने गए थे। डूबने वालों में एक व्यक्ति पुणे और तीन मुंबई के रहने वाले हैं।
पुलिस थाने के प्रभारी एस. एम. माली ने बताया कि दापोली तट पर मुरुद-जंजीरा किले के समीप तेज लहरों के कारण 12 पर्यटक से भरी नाव अचानक पलट गई। इनमें से नौ पर्यटक मुंबई और तीन पुणे के थे।
माली ने आईएएनएस को बताया,"हमने मछुवारों और ग्रामीणों की मदद से आठ लोगों को बचा लिया गया है। चार पर्यटकों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया था।"
डूबने वालों की शिनाख्त विले पार्ले निवासी 60 वर्षीय अरुण जी. दतार और अंधेरी के 65 वर्षीय ज्योति पी. कुलकर्णी, तथा शैला एस. देशमुख के रूप में की गई है। डूबने वालों में पुणे की 40 वर्षीय अनुराधा एम.फड़नीस हैं।
माली ने बताया कि बचाए गए तीन लोगों को दापोली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी नाव के पलटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications