पुलिस उत्पीड़न पर मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

भोपाल , 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस उत्पीड़न के चलते दो बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने रिपोर्ट भेजने के लिए अधिकारियों को दो सप्ताह का समय दिया है।

सूात्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य मानवाधिकार आयोग ने दो बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए इस मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने आपराधिक मामलों के पीड़ितों की मदद के लिए गठित सलाहकार समिति की बैठक बुलाने के साथ ही पीड़ित परिवार को कानूनी एवं वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि छतरपुर जिले में दो पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रा का अश्लील एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया था। इसकी वजह से दोनों बहनों ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के प्रमुख आरोपी दोनो पुलिसकर्मियों कन्हैया लाल व अरविंद पटेल को बर्खास्त किया जा चुका है जबकि लड़कियों को धमकाने वाले दो अन्य पुलिसकर्मियों प्रवीण व अशोक को निलंबित किया जा चुका है।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी ) आर.सी. अरोड़ा व पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) के एन तिवारी जांच में जुटे हुए हैं। पटेल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+