पश्चिम बंगाल: रेल हादसे में 65 की मौत, 200 घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में गुरुवार देर रात हुए रेल हादसे में 65 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 लोग घायल हुए हैं।
फिशप्लेट उखड़ जाने से ये हादसा हुआ हालांकि ऐसा माना जा रहा है इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है। हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात के थोड़ी ही देर बाद यात्रियों को ले जा रही हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन औऱ 12 डिब्बे पटरी से उतरे और दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी यहां राहत कार्य जारी है।













Click it and Unblock the Notifications