माओवादियों की मांग के चलते झुके नेपाली प्रधानमंत्री
पढ़ें - देश-दुनिया की ताजातरीन खबरें
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक माधव कुमार नेपाल संसद में सभी 601 सदस्यों की मौजूदगी में शुक्रवार की दोपहर इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। नेपाल ने अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान 28 मई तक की निर्धारित समय सीमा में नया संविधान न बना पाने पर खेद व्यक्त करते हुए इसके लिए विपक्षी माओवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि माओवादी पार्टी के सत्ता के लालच के चलते संविधान निर्माण की प्रक्रिया बाधित हुई।
नेपाल के इस्तीफा देने के लिए राजी हो जाने के बाद संविधान सभा को नया जीवन मिलेगा और राजानीतिक संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। संविधान सभा अंतरिम संसद के रूप में काम करती है। नेपाल के इस्तीफे के बाद नई राष्ट्रीय सरकार के नेतृत्व को लेकर एक नई दौड़ भी शुरू होने की संभावना है। संसद में सबसे बड़ा दल होने के नाते माओवादी नई सरकार का नेतृत्व अपने हाथ में रखना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications