दिवंगत वाईएसआर के बेटे जगनमोहन रेड्डी गिरफ्तार

Jaganmohan Reddy
हैदराबाद। कांग्रेस सांसद और आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के पुत्र जगनमोहन रेड्डी को उनकी एक विवादास्पद यात्रा से ठीक पहले तेलंगाना में शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

जगनमोहन को नलगोंडा जिले वांगापल्ली से हिरासत में लिया गया। वह रेलगाड़ी के जरिए तेलंगाना के वारंगल जा रहे थे। उनकी यह यात्रा उन परिवारों से मिलने के लिए थी जिनके कुछ सदस्यों ने उनके पिता की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। गौरतलब है कि वाईएसआर पिछले साल हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए थे।

उद्योगपति से राजनीतिज्ञ बने जगनमोहन ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि वह वारंगल जाने की फिर कोशिश करेंगे। उन्हें हैदराबाद लाया गया है। उनकी इस यात्रा का तेलंगाना समर्थक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इसके बावजूद उन्होंने इस यात्रा को रद्द करने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि अपने पिता की तरह जगनमोहन भी पृथक तेलांगान राज्य के गठन की मांग का विरोध करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+