सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

सीबीएसई बोर्ड में इस सत्र से ग्रेडिंग प्रणाली लागू की जा चुकी है इसलिए इस बार सीबीएसई बोर्ड के छात्र अपने नंबरों के बजाय अपने ग्रेड जानेंगे। ग्रेडिंग प्रणाली के अलावा इस बार से सीबीएसई बोर्ड अपने छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा की शुरुआत भी कर रहा है। जिन छात्रों को किसी विषय में ई ग्रेड प्राप्त होगा उस में वह जुलाई में इंप्रूवमेंट परीक्षा देकर परीक्षा उत्तीर्ण कर सकता है।
बोर्ड इस बार अपने 6 जोन के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर रहा है। सीबीएसई बोर्ड के 6 जोन - इलाहाबाद, दिल्ली, अजमेर, पंचकुला, गुवहाटी और चेन्नई हैं। सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट वेबसाइट http://cbseresults.nic.in/ पर उपलब्ध हैं। परिणाम जानने के लिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर सीधे रोल नंबर डालें।












Click it and Unblock the Notifications