दिल्ली में धूल भरी आंधी, तापमान में कमी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से ऊपर है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम तक गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।"
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम और अधिक तम तापमान 30.3 व 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications