सबसे पहले चण्डीगढ़ को मिलेंगे पीडीएस स्मार्ट कार्ड

एचसीएल इंफोसिस्टम्स कंपनी को इस परियोजना को लागू करने का आदेश प्राप्त हुआ है।

इन स्मार्ट कार्ड्स में लोगों से जुड़ी हर जानकारी होगी। इससे सक्षम प्राधिकारियों को लोगों तक खाद्य राशन और अन्य लाभों का समुचित वितरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

एचसीएल इंफोसिस्टम्स के अध्यक्ष व मुख्य संचालन अधिकारी जे. वी. राममूर्ति कहते हैं, "आज प्रौद्योगिकी में जिस तरह से बदलाव आ रहा है उसके आधार पर दुनियाभर में स्थानीय अधिकारी अपने नागरिकों तक पहुंच सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों के निरंतर जीवन के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली महत्वपूर्ण है इसलिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से अधिक मजबूत बनाने के लिए यह परियोजना सही दिशा में उठाया गया कदम है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+