रेल दुर्घटना के लिए नक्सली जिम्मेदार : पुलिस महानिदेशक
घटनास्थल पर पहुंचे सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "रेलगाड़ी के चालक ने बताया कि इस घटना से ठीक पहले उसने विस्पफोट की आवाज सुनी। इसके कुछ देर बाद ही रेलगाड़ी पटरी से नीचे उतर गई। इसकी टक्कर दूसरी ओर से आ रही एक मालगाड़ी से हो गई।"
उन्होंने कहा, "घटना स्थल से दो पोस्टर बरामद हुए हैं जिनमें पीसीपीए ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पीसीपीए को नक्सलियों का ही अंग माना जाता है। इस घटना के लिए नक्सली जिम्मेदार हैं।"
उल्लेखनीय है कि पूर्वी मिदनापुर जिले में विस्फोट के कारण मुंबई जा रही इस रेलगाड़ी का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications