तटरक्षक जहाज सी-147 का जलावतरण
गोवा, 28 मई (आईएएनएस)। रक्षा सचिव प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को गोवा में एक शानदार समारोह में भारतीय तटरक्षक जहाज सी-147 का जलावतरण किया। इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक वाइस एडमिरल अनिल चोपड़ा भी मौजूद थे।
सी-147 अपनी तरह का पांचवां जहाज है और इसका डिजाइन और निर्माण सूरत के मैसर्स एबीजी शिपयार्ड ने किया है। इसमें अत्याधुनिक नौवहन और संचार उपकरण लगे हुए हैं और इसका उपयोग भारतीय तटरक्षक की निगरानी क्षमता बढा़ने के लिए किया जाएगा।
इसके कमांडर कमांडेंट एस.आर. नागेन्द्रन हैं। इसकी क्षमता 25 नॉट की गति पर 500 समुद्री मील तय करने की है। तात्कालिक आवश्यकता पड़ने पर इसकी अधिकतम गति 45 नॉट तक हो सकती है।
इसे तट रक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के कमांडर के प्रशासिनक नियंत्रण में गोवा में तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications