सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

सीबीएसई के एक प्रवक्ता ने कहा, "परिणामों की घोषणा सुबह 10 बजे हुई।"

नई ग्रेडिंग प्रणाली के तहत बोर्ड के परीक्षा परिणाम में छात्रों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों को भी जोड़ा गया है। इस बार नतीजे प्रतिशत में घोषित किए जाने की बजाए ग्रेड्स में घोषित किए गए हैं। छात्रों को नौ अंकों के एक पैमाने के आधार पर विभिन्न ग्रेड्स (श्रेणियों) में रखा गया है। इसमें ए1 से लेकर डी तक की ग्रेड्स हैं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ए1 ग्रेड, असंतोषजनक प्रदर्शन पर ई2 ग्रेड दिया गया है जबकि न्यूनतम अंकों से परीक्षा में सफल छात्रों को डी ग्रेड मिला है।

इक्यानवे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों को ए1 श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह बी1 में 81 से 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले हैं। डी में 33 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले और ई1 व ई2 में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वालों को रखा गआ है।

इस बार नतीजों में छात्रों द्वारा प्राप्त सटीक अंकों का खुलासा नहीं हुआ है इसलिए औसत अंक निकालने के लिए इन अंकों को 9.5 से गुणा किया जा सकता है। इस तरह ए1 ग्रेड में औसतन 95, ए2 में 85.5, बी1 में 76, बी2 में 66.5, सी1 में 57, सी2 में 47.5 और डी ग्रेड में औसतन 38 प्रतिशत अंक के बराबर होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+