मप्र सरकार ने किया हॉकी टीम का सम्मान
भोपाल 28 मई(आईएएनएस)। अजलान शाह कप अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का विजेता बनने पर मध्य प्रदेश सरकार ने एक समारोह आयोजित कर भारतीय टीम को सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मध्य प्रदेश सरकार के प्रयास जारी रहेंगे। जरूरी हुआ तो खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए राज्य में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार की रात आयोजित अभिनंदन समारोह में चौहान ने कहा कि हॉकी देश की शान और गौरव है। जिस दिन भारतीय टीम ने अजलान शाह कप जीता था उस दिन देश भर में हर्ष छा गया था। चौहान ने हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications