बिहार में अधिकतम तापमान में मामूली कमी
पटना। पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में पिछले चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में माामली कमी दर्ज की गई है हालांकि उमस के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
क्लिक करें- बिहार की खबरें
इधर, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी कमी हुई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस जबकि गया का 26.8 डिग्री, भागलपुर का 24.5 डिग्री तथा पूर्णिया 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान में कमी होने के कारण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अगले चौबीस घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है तथा हल्की बारिश की भी संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications