प्रतिष्ठा के नाम पर युवती की हत्या का प्रयास
नई मंडी क्षेत्र के बठेरी निवासी युवती व मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव प्रावला निवासी युवक ने प्रेम संबंध के बाद विवाह कर लिया। चार वर्षो के प्रेम संबंध के बाद दोनों ने घर से भागकर दिल्ली में 5 दिसंबर को प्रेम विवाह कर किया था। शादी के बाद दोनों वहीं रह रहे थे। युवती सात माह की गर्भवती थी।
एक दिन अचानक लड़की का भाई दिल्ली आया। वह परिवार में विवाह स्वीकार होने की बात कहकर उसे घरवालों से मिलवाने के बहाने घर ले आया।
युवती का आरोप है कि गांव में परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की व हत्या का प्रयास किया। इस कारण उसका गर्भपात हो गया। बाद में युवती का पति उसे मेरठ ले गया जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आईजी ने मुजफ्फरनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications