रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 की मौत (लीड-3)
राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं। केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लै ने भी 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पिल्लै ने आईएएएनएस से कहा, "15 लोग मारे गए हैं। हम अभी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।"
सिंह ने बताया कि यह घटना देर रात लगभग 1.30 बजे की है। विस्फोट झारगाम के निकट दो रलवे स्टेशनों के बीच हुआ। अब तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "विस्फोट की खबर से इंकार नहीं किया गया है। परंतु 'फिशप्लेट्स' ओर पटरी से अलग होने की वजह से रेलगाड़ी पटरी से उतरी।"
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इंजन और 12 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। घटना के वक्त ज्यादातर मुसाफिर सो रहे थे। कुछ डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "हमने रेलगाड़ी के पटरी से नीचे उतरने के समय तेज आवाज सुनीं। "
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि 115 लोग घायल हुए हैं। घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद वायु सेना ने व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव का कार्य आरंभ कर दिया है। वायु सेना के दो हेलीकाप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया है। चिकित्सकों का एक दल भी भी मौके पर पहुंच गया है। इस घटना में 20 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं।
वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर महेश उपासनी ने आईएएनएस को बताया कि बचाव कार्य में एक चेतक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा के लिए मौके पर चिकित्सकों का एक दल भी भेजा गया है।
रेल मंत्री ममता बनर्जी हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में इस घटना को दुखद बताया। इसके साथ ही रेल मंत्री ने मुआवजे का एलान भी किया। मारे गए प्रति व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये और परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी। घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
उधर, चीन दौरे पर गईं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने इस घटना पर शोक जताया है। राष्ट्रपति के एक प्रवक्त ने बीजिंग में कहा कि पाटील इस घटना से दुखी हैं और उन्होंने मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications