पश्चिम बंगाल: बचाव कार्य में वायु सेना जुटी
वायु सेना के दो हेलीकाप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया है। चिकित्सकों का एक दल भी भी मौके पर पहुंच गया है। इस घटना में 20 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं।
वायु सेना एक प्रवक्ता विंग कमांडर महेश उपासनी ने आईएएनएस को बताया कि बचाव कार्य में एक चेतक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा के लिए मौके पर चिकित्सकों का एक दल भी भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात पटरी पर एक भीषण विस्फोट होने के बाद हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर ये एक मालगाड़ी से टकरा गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications