थल सेनाध्यक्ष करेंगे पढ़ाई
थल सेनाध्यक्ष जब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय पहुंचे तो वे आम आदमी की तरह थे। वे न तो फौज की वर्दी में थे और न ही उनके साथ सेना का लाव-लश्कर था। पेंट और शर्ट के साथ टाई बांधे सिंह जब विश्वद्यालय पहुंचे तो हर किसी की नजर उन पर थी। सिंह यहां से पीएचडी करना चाहते हैं और इसके लिए वे आरडीसी के सामने पेश हुए। उनका विषय अफगानिस्तान से संबंधित है।
सिंह का कहना है कि भोपाल विश्वविद्यालय अच्छा है और यहां के विषय विशेषज्ञ भी अच्छे हैं। लिहाजा, उन्होंने यहां से पीएचडी करने का निर्णय लिया है। सिंह ने मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के मिलेट्री साइंस के प्रोफेसर कैलाश त्यागी को निर्देशक (गाइड) बनाया है।
मालूम हो कि त्यागी देश के उन तीन विषय विषेषज्ञों में से एक हैं जो सैन्य विज्ञान में डीलिट् हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications