नाबालिग प्रिया ने किया शादी से इंकार
यह वाकया मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का है, जहां के धनकूपुरा इलाके में रहने वाला विष्णु नागदा अपनी 17 साल की बेटी प्रिया का घर बसाना चाहता था। उसकी अपनी वजह है। वह चाय का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसे अपनी हैसियत से कहीं अच्छा युवक शादी के योग्य मिला, लेकिन उसकी उम्र प्रिया से कहीं ज्यादा है।
प्रिया इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। मगर घर में कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं था। आखिर में प्रिया पुलिस अधीक्षक के पास जा पहुंची।
महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल ने बताया कि प्रिया नाबालिग है और पुलिस की मदद से उसकी शादी रुकवाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications