इमामी का मुनाफा 44 प्रतिशत बढ़ा
कंपनी ने शुक्रवार को जारी किए परिणामों में बताया कि इस तिमाही में उसका अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 43.9 प्रतिशत बढ़कर 45 करोड़ रुपये हो गया है। वित्तीय वर्ष 2009-10 में कंपनी का निर्यात 36 प्रतिशत बढ़कर 133 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने कहा कि निर्यात में हुई वृद्धि मध्य-पूर्व, सीआईएस, सार्क और अफ्रीकी देशों से मांग में बढ़ोतरी के चलते हुई है। नए उत्पादों के विकास और नए बाजारों में पहुंच के चलते कंपनी वैश्विक ब्रांड बन रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications