क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

उत्तर भारत में बारिश, गर्मी से मिली राहत (राउंडअप)

By Staff
Google Oneindia News

उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, झारखण्ड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, विदर्भ और तेलंगाना में वर्षा की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है।

दिल्ली में शुक्रवार तड़के धूल भरी आंधी चलने और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश के बाकी तीन महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8, 35.1 और 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक केरल, लक्ष्यद्वीप और कर्नाटक के आंतरिक हिस्से में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमोत्तर भारत को गर्मी से कुछ राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आने के बावजूद गर्मी का असर बरकरार है और कई हिस्सों मे आंधी के साथ झंझावात चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग मे तेंज हवाओं के साथ झंझावात चल सकते है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 0 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40़ 1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 46़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे गर्म जगह दतिया रहा जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इधर, बिहार में पटना सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है, हालांकि उमस के कारण लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 35़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी कमी हुई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24़ 4 डिग्री सेल्सियस जबकि गया का 26़ 8 डिग्री, भागलपुर का 24़ 5 डिग्री तथा पूर्णिया 23़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान में कमी होने के कारण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अगले चौबीस घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है तथा हल्की बारिश की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

राजधानी लखनऊ, बहराइच, हरदोई, सुल्तानपुर, वाराणसी और बरेली सहित विभिन्न स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में सबसे ज्यादा 30.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान पूर्वाचल और मध्य भाग के विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वाचल और लखनऊ के आस-पास के इलाकों में बारिश से अधिकतम तापमान गिरावट के साथ सामान्य के आस-पास दर्ज हो रहा है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में बारिश की फुहारें न गिरने से तापमान में गिरावट नहीं हो रही है और गर्मी लोगों को झुलसा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री, कानपुर का 41.4 डिग्री, इलाहाबाद का 40.5 डिग्री, वाराणसी का 40.0 डिग्री और लखनऊ का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर, पूर्वी और मध्य भारत से सटे इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी के संकेत हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार तक धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उड़ीसा में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X