पटरी पर विस्फोट, रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 15 मरे (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना देर रात लगभग 1.30 बजे की है। विस्फोट झारगाम के निकट दो रलवे स्टेशनों के बीच हुआ। अब तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इंजन और 12 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। घटना के वक्त ज्यादातर मुसाफिर सो रहे थे। कुछ डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की भी आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications