रिलायंस इंफ्रा की विद्युत इकाइयां रिलायंस पावर को हस्तांतरित
हस्तांतरित की गई इकाइयों में आंध्रप्रदेश के समालकोट की 220 मेगावॉट, केरल की 165 मेगावॉट और गोवा की 48 मेगावॉट विद्युत क्षमता वाली इकाइयां शामिल हैं।
रिलायंस पावर ने बाजार नियामक को दी जानकारी में कहा, "इस अधिग्रहण और उत्तर प्रदेश की रोसा इकाई में 600 मेगावॉट विद्युत उत्पादन की शुरुआत के चलते अब कंपनी की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 1,000 मेगावॉट से ज्यादा हो गई है।"
रिलायंस पॉवर फिलहाल करीब 35,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली कई योजनाओं पर काम कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications